Chhattisgarh
भमरागढ़ मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर, C-60 जवान शहीद

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमावर्ती क्षेत्र में गढ़चिरौली जिले के भमरागढ़ जंगलों में आज सुबह से नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में 3 नक्सली मारे गए हैं। सुरक्षा बलों ने मौके से 2 पुरुष और 1 महिला नक्सली के शव के साथ एसएलआर और AK-47 राइफल बरामद की है। मारे गए नक्सलियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
मुठभेड़ के दौरान C-60 बल का जवान कांस्टेबल दीपक चिन्ना मडावी (38 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर भमरागढ़ सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई और वह शहीद हो गए। एक अन्य जवान, कांस्टेबल जोगा मडावी (निवासी किश्तयापल्ली), को भी गोली लगी है। उन्हें हेलीकॉप्टर से भमरागढ़ लाया गया और उनकी हालत स्थिर है।







