Madhya Pradesh

भारतीय किसानों की सुरक्षा पर सवाल, दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय कृषि मंत्री से मांगा जवाब

Share

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भारत-अमेरिका के बीच हाल ही में हुई ट्रेड डील को लेकर तीखा सवाल उठाया है। उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से पूछा कि अमेरिकी कृषि उत्पादों के लिए भारतीय बाजार खोलने से भारतीय किसानों को क्या नुकसान होगा। दिग्विजय सिंह ने अमेरिकी कृषि सचिव ब्रुक रोलिंस के एक सोशल मीडिया पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि नई डील से अमेरिकी फार्म उत्पाद भारत के बाजार में अधिक निर्यात होंगे, जिससे अमेरिकी किसानों को फायदा होगा, लेकिन भारत के स्थानीय किसानों की आय पर असर पड़ने की आशंका है। इस पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि डील में भारतीय किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित हैं और मुख्य अनाज, डेयरी, प्रमुख फलों जैसे संवेदनशील क्षेत्रों को डील से बाहर रखा गया है, जिससे किसानों को कोई नुकसान नहीं होगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button