Madhya Pradesh

दर्दनाक हादसों का कहर, मैहर में पेड़ गिरने से दो मौतें रायसेन में कार में घुसे बिजली के पोल

Share

मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अलग-अलग जिलों में हुई दर्दनाक घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। मैहर जिले के बरहिया गांव के पास सड़क किनारे काटा जा रहा सीसम का पेड़ अचानक बाइक पर गिर गया, जिससे बाइक सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में रागिनी कुशवाहा और अमित कुशवाहा की मौत हो गई, जबकि दो युवतियों का इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं रायसेन के गोपालपुर बायपास पर बिजली के पोल लेकर जा रहे ट्रैक्टर से कार टकरा गई, जिससे पोल कार को चीरते हुए आर-पार निकल गए। हादसे में भोपाल निवासी परिवार के तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लगातार हो रहे हादसों ने सड़क सुरक्षा और लापरवाही को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button