ChhattisgarhRegion
बिलासपुर – एर्णाकूलम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी

रायपुर। दक्षिण रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार चेन्नई मंडल में आवश्यक संरक्षा कार्य किए जाने के फलस्वरूप 9 फरवरी को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22815 बिलासपुर – एर्णाकूलम एक्सप्रेस, परिवर्तित मार्ग व्हाया ईरूगुर-पोडनूर-सुरतकल के रास्ते एर्णाकूलम जाएगी। इस दौरान यह गाड़ी कोयंबटूर स्टेशन में नहीं रुकेगी ।यात्रियों की सुविधा हेतु इस गाड़ी का अतिरिक्त ठहराव पोडनूर स्टेशन में दिया गया है।







