Madhya PradeshUncategorized

धनपुरी में गौ तस्करी का सनसनीखेज मामला जंगल में गाय की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

Share

धनपुरी थाना क्षेत्र में गौ तस्करी और क्रूर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जंगल के भीतर एक गाय को काटकर उसका मांस डिब्बों में भरते हुए तस्करी करते दो आरोपियों में से एक मोहम्मद अंसार अंसारी को पुलिस ने मौके पर पकड़ लिया, जबकि दूसरा अज्जू अंसारी फरार हो गया। घटना की जानकारी झाड़ियों में दो व्यक्ति द्वारा गौवंश को काटने की सूचना मिलने पर गौ रक्षक और हिंदू संगठनों ने पुलिस को दी। मौके से पुलिस ने गाय का मांस, धारदार हथियार, रस्सी, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त किया। जांच में पता चला कि गौमांस को क्षेत्र के कुछ बिरयानी सेंटरों में सप्लाई किया जा रहा था। आरोपी के खिलाफ गोवंश प्रतिषेध अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button