Chhattisgarh

धान खरीदी में भ्रष्टाचार पर कलेक्टर ने कड़ी कार्रवाई, FIR दर्ज

Share

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में धान खरीदी प्रक्रिया में बड़ी लापरवाही और धांधली का मामला सामने आया है। कलेक्टर संबित मिश्रा के कड़े रुख के बाद पापनपाल उपार्जन केंद्र में मिली गंभीर अनियमितताओं के चलते खरीदी प्रभारी और ऑपरेटर को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया। शुक्रवार को तहसीलदार पंचराम सलामे और जिला विपणन अधिकारी तामेश सिंह नागवंशी की संयुक्त टीम ने केंद्र का औचक निरीक्षण किया, जिसमें भौतिक सत्यापन के दौरान 384 क्विंटल धान गायब पाया गया। जांच में कागजों और वास्तविक स्टॉक में भारी अंतर, बोरे स्टैकिंग में गड़बड़ी और रिकॉर्ड संधारण में चूक सामने आई। कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए समिति ने दोनों कर्मचारियों को दोषी मानते हुए पद से हटा दिया और तहसीलदार ने FIR दर्ज करने के आदेश दिए। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी में किसी भी तरह की लापरवाही या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अन्य केंद्रों पर भी आकस्मिक जांच जारी रहेगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button