मतदाता सूची अपडेट नो मैपिंग वाले वोटरों को नोटिस

राजधानी भोपाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। इस दौरान लगभग 1 लाख 22 हजार मतदाताओं को ‘नो मैपिंग’ श्रेणी में रखा गया है, क्योंकि इनका या इनके परिवार का 2003 की मतदाता सूची में कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। इन्हें 18 दिसंबर के बाद नोटिस जारी किए जाएंगे, जिसमें दस्तावेज़ पेश कर नाम दर्ज करने का पूरा अवसर मिलेगा। शहर के 85 वार्डों में हेल्प डेस्क और 102 सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तैनात किए गए हैं, जो मतदाताओं की सुनवाई और दस्तावेजों की जांच करेंगे। अब तक 16 लाख 81 हजार 325 मतदाताओं के गणना पत्रक डिजिटाइज हो चुके हैं, जबकि मृतक, शिफ्टेड या डुप्लीकेट पाए गए लगभग 4 लाख 44 हजार मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाएंगे। निर्वाचन अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम गलती से नहीं हटाया जाएगा।







