Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ने के संकेत कोहरा और शुष्क मौसम जारी

Share

रायपुर में मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार छत्तीसगढ़ में अगले दिनों तापमान में गिरावट के संकेत हैं। अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं रहेगा, लेकिन इसके बाद रात और सुबह की ठंड बढ़ सकती है। विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। फिलहाल पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क है और कहीं भी वर्षा की संभावना नहीं है। बुधवार को प्रदेश का मौसम पूरी तरह शुष्क रहा, दिन का अधिकतम तापमान दुर्ग में 29.9°C और रात का न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 7.8°C दर्ज किया गया। रायपुर में आज सुबह कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिसके बाद दिनभर आकाश सामान्यतः साफ रहेगा। अधिकतम तापमान लगभग 29°C और न्यूनतम तापमान करीब 14°C रहने का अनुमान है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button