ChhattisgarhPoliticsRegion

सदा सत्य एक बात, कांग्रेस का हाथ नक्सलियों के साथ : अमित

Share

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री अमित साहू ने कहा है कि कांग्रेस का हाथ सदैव देशद्रोही ताकतों के साथ ही रहा है और कांग्रेस इन सबसे दूर नहीं जाती। अब कांग्रेस की पोस्टर गर्ल और राहुल गांधी की कार्यकर्ता द्वारा हार्डकोर हिड़मा को शहीद बताकर कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाना दुर्भाग्यपूर्ण है। श्री साहू ने कहा कि यूथ कांग्रेस की संयुक्त सचिव प्रीति मांझी हिड़मा को शहीद बताना नितांत निंदनीय है। कांग्रेस को इस मसले पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। यह कांग्रेस का अधिकृत बयान है।
साहू ने कहा कि कांग्रेस हमेशा शहीद और शहीद परिवारों का अपमान करती रही है। कभी-कभी लगता है कि कांग्रेस देशद्रोही लोगों को एआईसीसी में जगह देना चाहती है और हमेशा जब भी देश विरोधी ताकतों के खिलाफ कार्रवाई होती है तो कांग्रेस अपना राजनीतिक छाता इस्तेमाल कर उन्हें बचाने की कोशिश करती है। यही कांग्रेस का इतिहास और राजनीतिक चरित्र रहा है। श्री साहू ने कहा कि इस कृत्य के लिए कांग्रेस को बिना शर्त देश से माफी मांगनी चाहिए। श्री साहू ने ऐसी देश विरोधी ताकतों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर भी बल दिया है। कांग्रेस को बताना चाहिए कि वह देश के साथ है या देश विरोधियों के साथ?

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button