Chhattisgarh

“धान खरीदी शुरू: किसानों के लिए टोकन व्यवस्था”

Share

रायपुर। प्रदेश में 15 नवंबर 2025 से धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि धान खरीदी केंद्रों में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं और यह किसानों के विश्वास और प्रदेश की समृद्धि को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण कदम है। छत्तीसगढ़ सरकार 31 जनवरी 2026 तक खरीदी करेगी और किसानों को प्रति क्विंटल 3100 रुपये दिए जाएंगे। प्रदेशभर में 2739 केंद्र बनाए गए हैं और 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है।

धान के अवैध परिवहन और बिक्री को रोकने के लिए चेक पोस्ट और निगरानी व्यवस्था की गई है। खरीदी केंद्रों में सुरक्षा के लिए ड्रेनेज, तारपोलिन और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था भी की गई है। किसानों को धान बेचने के लिए तुंहर ऐप से टोकन लेना अनिवार्य है, और जो ऑनलाइन टोकन नहीं ले सकते, उनके लिए मंडियों में टोकन की व्यवस्था की गई है। 2 एकड़ या उससे कम जमीन वाले किसानों को एक टोकन, 2-10 एकड़ वाले किसानों को दो टोकन और 10 एकड़ से अधिक जमीन वाले किसानों को तीन टोकन दिए जाएंगे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button