Chhattisgarh

संतराम नेताम का देसी अंदाज: खेतों में मेहनत

Share

कोंडागांव. केशकाल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम इन दिनों अपने खेतों में खुद धान की कटाई और मिंजाई करते हुए नजर आ रहे हैं। पारंपरिक देसी अंदाज में कांधे पर धान के भारे उठाकर खेतों से घर तक लाते हुए और थ्रेसर मशीन चलाते हुए उनका यह मेहनतकश रूप गांव-गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। नेताम ने कहा कि खेती ही उनका मुख्य पेशा और आय का स्रोत है और राजनीति में आने के बावजूद उनका खेती से नाता कभी नहीं टूटा। उन्होंने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए खेती को अपनाने की सलाह दी। उनका यह देसी अंदाज न सिर्फ राजनीतिक क्षेत्र में मिसाल बना रहा है, बल्कि यह संदेश भी दे रहा है कि धरती से जुड़ा व्यक्ति कभी अपनी जड़ों को नहीं भूलता।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button