Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, एग्रीस्टैक पोर्टल पर अनिवार्य पंजीयन

Share

रायपुर: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी 15 नवंबर 2024 से शुरू होगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसकी औपचारिक घोषणा करते हुए कहा कि सरकार सभी पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदेगी। किसानों को समय पर भुगतान और खरीदी व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए किसानों का एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य किया है। अब तक 21.47 लाख किसानों ने पंजीकरण करा लिया है, जबकि शेष किसान 31 अक्टूबर 2025 तक अपने निकटतम सहकारी समिति या केंद्र में जाकर पंजीयन कर सकते हैं।

राज्य सरकार का कहना है कि एग्रीस्टैक पोर्टल धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता और दक्षता लाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस पोर्टल से संबंधित जानकारी या सहायता के लिए किसान टोल फ्री नंबर 1800-233-1030 पर संपर्क कर सकते हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button