CrimeNational

चोरों ने लगाई इंसाफ की गुहार, कहा- ‘चोरी करते पकडे जाने पर ग्रामीणों ने पीटा’

Share

रांची । आपने चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस थानों में शिकायतें दर्ज होने की बात तो सुनी होंगी। लेकिन रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने ही इंसाफ की गुहार लगाते हुए ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। चोरों का कहना है कि उन्होंने जब उन्होंने एक घर में घुसकर चोरी का प्रयास किया तो गांव वालों ने मिलकर उन्हें बुरी तरह पीटा। यह घटना 4-5 जून 2025 की रात सत्यारी टोला में हुई। यह घटना लोगो के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
चोरों ने बताया कि इस पिटाई में गिरोह का एक सदस्य बुरी तरह जख्मी हो गया, जबकि तीन अन्य को भी चोटें आई हैं। वहीं उनके दो अन्य साथी किसी तरह अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहे। घटना रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र की है।
मामले के अनुसार, पश्चिम बंगाल के आसनसोल निवासी विजय कुमार और उसके पांच साथियों ने रात एक बजे एक मकान में चोरी का प्रयास किया। विजय कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने और उनके साथियों – कमलेश चौहान, पंकज डोम, जान सिंह, माडू चौहान और करन चौहान ने घर की अलमारी से सोने की चेन और नकदी चुराई। इसी दौरान मकान मालिक की नींद खुल गई। और उसने जोर-जोर से ‘चोर-चोर’ चिल्लाना शुरू कर दिया। जिसके बाद सभी ने मिलकर उसका मुंह दबाया। इसके बाद भी वह काबू में नहीं आया तो उन्होंने उसे घर के पास एक कुएं के पास ले जाकर डुबोने की कोशिश की।
उनकी आवाज सुनकर गांव वाले पहुँच गए और उन्हें घेर लिया। विजय कुमार ने अपनी शिकायत में कहा है कि गांव वालों ने उन्हें बहुत पीटा।इससे उसका बायां हाथ टूट गया है। उसके तीन अन्य साथियों को भी काफी चोट आई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button