ChhattisgarhCrimeUncategorized
हत्या के मामले में सजा काट रहे कैदी की जेल में मौत

अंबिकापुर। केंद्रीय जेल में हत्या की सजा काट रहे कैदी की मौत होने से जेल में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार हत्या के मामले में आरोपी 45 वर्षीय इंद्रपाल को आजीवन कारावास की सजा मिली थी। वह सूरजपुर जिले के कटकोना का रहने वाला था। महेंद्रगढ़ उप जेल से 2023 में आरोपी को केंद्रीय जेल अंबिकापुर लाया गया था। तबीयत बिगड़ने के बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
