ChhattisgarhCrimeRegion

महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने वाला प्रधान पाठक निलंबित

Share


राजनांदगांव। महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने वाले शासकीय प्राथमिक शाला खपरीचमार के प्रधान पाठक राकेश जांगड़े को निलंबित कर दिया गया है। उक्त कार्रवाई जिला शिक्षा कार्यालय राजनंादगांव द्वारा किया गया है। निलंबन अवधि मेंप्रधान पाठक को विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय छुरिया में संलग्न किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार शासकीय प्राथमिक शाला खपरीचमार में पदस्थ प्रधान पाठक राकेश जांगड़े द्वारा लगातार गांव की महिलाओं के साथ दुव्यवहार किया जा रहा था। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने की थी। शिकायत के आधार पर प्रधान पाठक पर अनुशासनात्मक, अशिष्टता और अशोभनीय कृत्य प्रदर्शित होने पर छग सिविल सेवा अधिनियम 1965 के नियम 3(1) उपनियम-3 (क) के विपरीत पाए जाने के कारण छग सिविल सेवा 1966 के नियम 9 के तहत प्रधान पाठक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबित किए गए प्रधान पाठक का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय छुरिया नियत किया गया है। बताया गया कि उक्त प्रधान पाठक के खिलाफ ग्रामीणों द्वारा शिकायतें की गई थी। जांच उपरांत यह कार्रवाई की गई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button