आमागुड़ा चौक दुर्घटना जन्य क्षेत्र में कई दुर्घटनाओं के बाद यातायात पुलिस ने लगाया बोर्ड

जगदलपुर। बस्तर जिले के पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में दुर्घटना जन्य क्षेत्र, एवं ब्लैक स्पॉट में सड़क सुरक्षा के तहत दुर्घटना के बचाव हेतु यातायात सांकेतिक बोर्ड लगाने व अन्य सुधारात्मक प्रयास बस्तर जिला पुलिस द्वारा किए जा रहे हैं।
इसी के परिपालन में पुलिस अधीक्षक बस्तर के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के पर्यवेक्षण में यातायात जगदलपुर द्वारा आमागुड़ा चौक में संतोष जैन उप पुलिस अधीक्षक यातायात जगदलपुर एवं यातायात प्रभारी मधुसूदन नाग के द्वारा आपने यातायात के पुलिस बल के साथ मिलकर 5 अलग-अलग यातायात सांकेतिक बोर्ड सड़क सुरक्षा उपाय के तहत सड़क दुर्घटना रोकने लगाने का कार्य किए गये हैं। चूंकि आमागुड़ा चौक से होकर गुजर रहे सभी वाहन चालक को इसकी जानकारी हो कि मार्ग में सीधा जाने वाले एवं लालबाग की और दाहिने मुड़ कर जाने वाले वाहन चालक पूर्व से अपने लेन में रहने से होने वाले संभावित दुर्घटना से बचा जा सकेगा। इसी प्रकार दुर्घटना जन्य स्थान व अन्य सांकेतिक बोर्ड भी लगाया गया है। यातायात का बोर्ड लगाने का मुख्य उद्देश्य चौक पर हो रही दुर्घटना को रोकी जा सके, और आमजनता वाहन चलते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित सफर कर सकें। विदित हो कि आमागुड़ा चौक में विगत दिनों कई जानलेवा दुर्घटना घटित हो चुके हैं, जिसमें कई लोगों की मौत हो चुकी है।
