Uncategorized

विष्‍णुदेव साय सरकार के कैबिनेट का विस्‍तार कल, इन्हे बनाया जा रहा मंत्री

Share

छत्‍तीसगढ़ की विष्‍णुदेव साय सरकार के कैबिनेट का विस्‍तार कल यानी शुक्रवार को होगा। मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में दोपहर होना तय हो गया है। कल 9 मंत्री शपथ लेंगे। बाकी मंत्री लोकसभा चुनाव के बाद बनाए जाएंगे। इनमें 4 से 5 पुराने और 3 से 4 नए विधायक होगें। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार जिन मंत्रियों को शपथ दिलाया जायेगा उसमें बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, केदार कश्यप, दयालदास बघेल, श्याम बिहारी जायसवाल, लखनलाल देवांगन, ओपी चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा शामिल हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया में इस बात की जानकारी दी है। मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण को लेकर राजभवन में तैयारी शुरू कर दी गई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button