Sports

बांग्लादेश के खिलाफ 297 रन बनाकर भारत ने फिर से रचा इतिहास

Share

हैदराबाद। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में टीम इंडिया ने 20 ओवर में 297 रन बनाकर इतिहास रच दिया है। यह किसी टेस्ट प्लेइंग टीमों में बेस्ट टी-20 स्कोर है। इससे पहले अफगानिस्तान ने 2019 में आयरलैंड के खिलाफ 278 रन बनाए थे। टी-20 क्रिकेट का बेस्ट स्कोर नेपाल के नाम है, टीम ने 2023 में मंगोलिया के खिलाफ 314 रन बनाए थे।

भारत ने अपना भी बेस्ट टी-20 स्कोर बनाया। इससे पहले टीम ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 260 रन बनाए थे। भारत से संजू सैमसन ने सेंचुरी लगाई, उन्होंने 47 गेंद पर 111 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव 75, हार्दिक पंड्या 47 और रियान पराग 35 रन बनाकर आउट हुए। बांग्लादेश से तंजिम हसन साकिब ने 3 विकेट लिए। 3 टी-20 की सीरीज में भारत 2-0 से आगे है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रियान पराग, नीतीश कुमार रेड्डी, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई और मयंक यादव।

बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), परवेज हुसैन इमोन, लिटन दास (विकेटकीपर), तंजीद हसन तमीम, तौहीद हृदॉय, महमूदुल्लाह, शेख महेदी हसन, तस्कीन अहमद, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान और तंजीम हसन साकिब।

भारत ने 297 रन बनाए
रिंकू सिंह ने 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर भारत को 297 तक पहुंचाया। इसी के साथ भारत ने अपना बेस्ट टी-20 स्कोर भी बनाया। इससे पहले 2017 में टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 260 रन बनाए थे। यह टी-20 का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। 2023 में नेपाल ने मंगोलिया के खिलाफ 314 रन बनाए थे। टेस्ट खेलने वाले देशों में यह बेस्ट स्कोर रहा, अफगानिस्तान की टीम 2019 में आयरलैंड के खिलाफ 278 रन बना चुकी है। टॉप टीमों में इंग्लैंड के नाम 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 267 रन बनाने का रिकॉर्ड है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button