Crime

नवाब सिंह यादव ने किशोरी से किया था दुष्कर्म, DNA से हुई पुष्टि

Share

उत्तर प्रदेश के कन्नौज नाबालिग रेप कांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। कन्नौज रेप कांड के आरोपी नवाब सिंह यादव पर रेप की पुष्टि हुई है। दरअसल, नाबालिग की ओर से रेप का आरोप लगाए जाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। पीड़िता की शिकायत के बाद नवाब सिंह यादव के डीएनए सैंपल को लेकर जांच के लिए भेजा गया था। डीएनए जांच रिपोर्ट पॉजिटिव होने के बाद साफ हुआ है कि नाबालिग से रेप के मामले में नवाब सिंह यादव दोषी है।

ऐसे में तय हो गया है कि सपा नेता की मुश्किलें बढ़ेगी। नवाब सिंह यादव के रेप कांड में फंसने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने सपा पर जोरदार हमला बोल दिया था।इस मामले में सपा बैकफुट पर दिखी। आरोपी को पार्टी से अलग होने की बात कही गई। वहीं, अब इस मामले में आरोपी के खिलाफ पुलिस संबंधित धाराओं को बढ़ाने की तैयारी में है। पुलिस को डीएनए रिपोर्ट मिल गई है।

आरोप है कि महिला बाथरूम चली गई, तभी नवाब सिंह यादव निवासी अडंगापुर ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इसी बीच किशोरी ने यूपी 112 पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने सपा नेता को महाविद्यालय के कमरे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक जिस समय वह कमरे में दाखिल हुई उस समय पूर्व सपा नेता इनरवियर में थे। पुलिस ने पूछताछ की और बुआ-भतीजी व आरोपी को कोतवाली ले आई।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button