ChhattisgarhCrime

सोशल मीडिया पर दोस्ती कर शादी का झांसा दे दुष्कर्म

Share

सूरजपुर। सूरजपुर जिले में एक युवक ने पहले सोशल मीडिया के जरिए युवती को अपने जाल में फंसाया, फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को महाराष्ट्र से धर दबोचा है। यह मामला कोतवाली थाने की है। पीड़िता की शिकायत के अनुसार, कुछ समय पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए उसकी पहचान आरोपी युवक से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में गहरी दोस्ती हो गई। युवक ने झूठी बातों में फंसा कर युवती का भरोसा जीता और जल्द ही उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई।
प्यार का नाटक कर आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर पीड़िता का शारीरिक शोषण किया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसका आरोपी ने धोखे से युवती के अश्लील वीडियो बना लिया । आरोपी ने वीडियो को वायरल कर दिया। इसकी जानकारी पीड़िता को होने पर पीड़िता ने कोतवाली थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत एक्शन में आई और आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया। एडिशनल एसपी योगेश कुमार देवांगन ने कहा कि युवती कि शिकायत पर अपराध दर्ज कर आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button