पश्चिम बंगाल में 3 साधुओं को भीड़ ने बुरी तरह पीटा, पुलिस ने बचाई जान

पश्चिम बंगाल के 24 परगान के गंगासागर में उत्तर प्रदेश के तीन साधुओं और एक व्यक्ति और उसके दो बेटों के साथ मारपीट की गई है। स्थानीय लोगों ने अपहरणकर्ता समझकर सभी लोगों की बुरी तरह से पिटाई कर दी। गुस्साई भीड़ ने साधुओं के वाहन में तोड़फोड़ भी की। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इन लोगों की जान बाचई। इन लोगों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर पुलिस किसी तरह थाने लेकर पहुंची।
पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार की है। मकर संक्रांति के त्योहार पर गंगासागर जाने के लिए उत्तर प्रदेश के 3 साधुओं और एक व्यक्ति और उसके दो बेटों ने एक वाहन किराए पर लिया था। इस दौरान वह रास्ता भटक गए। रास्ते में साधुओं ने कुछ लड़कियों से रास्ते के बारे में पूछा। बताया जा रहा है कि यह लड़कियां शोर मचाते हुए वहां से भाग गईं। लोगों को लगा कि साधुओं ने लड़कियों को परेशान किया होगा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने साधुओं के साथ कार में बैठे लोगों को पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मौके पर पहुंची काशीपुर पुलिस ने इनकी जान बचाई।
