रायल इनफील्ड बुलेट चोरी करने वाला गिरफ्तार

जगदलपुर। जिले के थाना काेतवाली क्षेत्र अंर्तगत हाउसिंग बोर्ड कालोनी जगदलपुर के पार्किंग से चोरी हुई मोटर सायकल के आराेपित चोर सुशिल नायक को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए हुए मोटर सायकल रायल इनफील्ड बुलेट ओडी-7 -टी- 0494 को बरामद कर लिया है। आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर कार्यवाही उपरांत शुक्रवार काे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कर दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी के रिपाेर्ट पर घटना के तुरंत बाद चोर को पकड़ने हेतु पुलिस की टीम गठित कर पता तलास दौरान हाउसिंग बोर्ड एवं शहर के विभिन्न स्थानों में लगे सीसीटीव्ही फूटेज दृश्य अवलोकन किया गया जो सीसीटीव्ही फूटेज के आधार पर आरोपी की शिनाख्त सुशिल नायक पिता संतोष नायक उम्र 20 साल जाति हल्बा निवासी केंवटीन टोला थाना कोरर जिला कांकेर के रूप में हुई। जिसे काफी दिनों से पता तलाश किया जा रहा था, जो अपनी पहचान छुपा कर सकुनत से मोटर सायकल के साथ फरार था, जिसे हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा चाेरी की घटना काे कबूल करते हुये मीटर सायकल बुलेट चोरी करना स्वीकार किया और चोरी किए हुए मोटर सायकल रायल इनफील्ड बुलेट को अपने गांव के घने जंगल में छुपा के रखना बताया जिसे आरोपी के निशानदेही पर जप्त किया गया।







