ChhattisgarhCrimeRegion

अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 गिरफ्तार

Share

जगदलपुर। जिले के बोधघाट थाना के पुलिस काे मुखबिर से सूचना मिली कि इंडस्ट्रियल एरिया नयामुंडा में तीन युवक एक स्कूटी में सवार होकर अवैध नशीली दवाइयों की बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई। रेड कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन संदिग्धों को पकड़ा। पूछ-ताछ में उन्होंने अपना नाम सुजीत विश्वकर्मा (34 वर्ष), सुरेश कुमार नाग (40 वर्ष) और लोकेश्वर राव (20 वर्ष) बताए, जो जगदलपुर के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी हैं। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से Pyeevon Spas Plus Tramadol HCL के कुल 60 पत्ते, यानी 480 कैप्सूल बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 1 लाख 92 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा 680 रुपये नगद भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपी मिलकर अवैध रूप से नशे का कारोबार कर रहे थे। आरोपियों के पास से बरामद सामग्री के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21(C) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। 26 अप्रैल को आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। बस्तर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button