Chhattisgarh

बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत, 5 घायल

Share

भानुप्रतापपुर। अंतागढ़ थाने के कलगांव में बिजली गिरने से मनरेगा के तहत काम कर रहे दो मजदूरों की मौत हो गई। इस घटना में 5 मजदूर घायल हो गए हैं। इसकी जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
जानकारी के अनुसार, गांव में मनरेगा योजना के तहत चल रहे तालाब निर्माण कार्य में 50 मजदूर लगे हुए थे। इस दौरान अचानक मौसम में बदला और बारिश होने लगी. मजूदरों ने पानी से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे। इस दौरान बिजली गिरने से पेड़ के नीचे खड़े उपसरपंच धनराज पटेल और एक मजदूर की मौत हो गई। इस हादसे में पांच मजदूर घायल हो गए। इनमे 3 महिला और 2 पुरुष शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए अंतागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया है। सुबह हुई इस घटना ने पूरे जिले के झकझोर दिया है।
इसके संबंध में कलेक्टर निलेश महादेव क्षीरसागर ने बताया कि मौके पर भेजे गए अधिकारी स्थिति का जायजा ले रहे हैं। घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था की है। हमने एंबुलेंस को रवाना कर दिया है। इसके साथ डॉक्टर्स को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं कि घायलों का बेहतर उपचार किया जाए। .

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button