Chhattisgarh

तूफानी और अँधेरी रात में नाले में गिरे युवक को पुलिस ने बचाया

Share

धरसींवा। राजधानी में बीते दिनों रात को तेज आंधी-बारिश के बीच एक युवक गहरे नाले में गिर गया। बिजली गुल होने से युवक को बचने की उम्मीद खत्म हो गई थी। इसी दौरान गंज थाना पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी ने मौके पर पहुंच कर युवक को देखा और तेज बारिश में पुलिसकर्मी काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। समय रहते उसकी जान बचा ली। सब पुलिस की इस संवेदनशीलता की सराहना कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, नाले से सुरक्षित बाहर निकालने के बाद पुलिस की पेट्रोलिंग टीम में शामिल आरक्षक जितेंद्र साहू और जितेश मांझी ने युवक से उसका नाम और पता पूछा. युवक ने अपना नाम श्रावण कुमार भगत बताया। युवक झारखंड के गुमला जिले का रहने वाला है। वह रायपुर में कहां निवास करता है। इस संबंध में जानकारी नहीं दे पाया। पुलिस टीम ने उस युवक को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा। पुलिस की मानवीय पहल की विभागीय अधिकारियों ने भी सराहना की है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button