ChhattisgarhRegion

दपूमरे स्वास्थ्य केंद्र गोंदिया 100 दिवसीय निक्षय शिविर का आयोजन, 71 लाभार्थियों की हुई टीबी स्क्रीनिंग व एक्स-रे

Share

रायपुर/ बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के रेलवे स्वास्थ्य केंद्र, गोंदिया में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिवसीय निक्षय शिविर का आयोजन 3 जुलाई को किया गया। शिविर का आयोजन डॉ. रवि तेजा नायक, मंडल चिकित्सा अधिकारी, गोंदिया तथा जिला क्षय अधिकारी, गोंदिया के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में संपन्न हुआ। शिविर का मुख्य उद्देश्य टी.बी. की शीघ्र पहचान, समय पर उपचार तथा जन-जागरूकता को बढ़ावा देना था।
शिविर के दौरान कुल 71 लाभार्थियों की टी.बी. स्क्रीनिंग एवं डिजिटल एक्स-रे जांच की गई। जांच के माध्यम से संभावित टी.बी. रोगियों की पहचान कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं आगे की जांच एवं उपचार के लिए निर्देशित किया गया। शिविर के सफल आयोजन में अमोल मेश्राम (मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक), देवेंद्र बेंदे (मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक), अंशुल दास (फार्मासिस्ट) सहित रेलवे स्वास्थ्य केंद्र, गोंदिया के समस्त मेडिकल स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसके अतिरिक्त जिला अस्पताल, गोंदिया से डॉ. आजम खान (वैद्यकीय अधिकारी, कस्तूरबा वार्ड), डॉ. दामिनी तुरकर, कुमारी उर्मिला बघेली (स्ञ्जस्), श्री पवन वासनिक (रेडियोग्राफर), एस. एन. दुर्गा बिसेन एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाकर शिविर को सफल बनाया।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस प्रकार के जनस्वास्थ्य कार्यक्रमों के माध्यम से टी.बी. मुक्त भारत के राष्ट्रीय लक्ष्य को साकार करने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे शिविरों के माध्यम से समय पर जांच, शीघ्र उपचार तथा जन-जागरूकता को बढ़ावा देकर टी.बी. उन्मूलन की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button