ChhattisgarhSports

नक्सल क्षेत्र के युवा बने शतरंज के बादशाह

Share

बस्तर। जगदलपुर के निर्मल विद्यालय में आयोजित द चेस नेशन शतरंज चैम्पियनशिप 2026 का समापन हुआ। इसमें प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ओपन वर्ग में रायपुर के सालिक नवाज मणिहार ने पहला स्थान हासिल कर ₹11 हजार जीते। बिलासपुर के रूपेश कुमार मिश्रा दूसरे और दुर्ग के यशद बंबेश्वर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
महिला वर्ग में अलंक्रुता मोहराना ने बाजी मारी। अंडर-15 वर्ग में कोंडागांव के मयंक श्रीवास्तव विजेता बनी, जबकि जगदलपुर के एजीकियल सर्विन एक्का दूसरे और अथर्व मेश्राम तीसरे स्थान पर रही। बालिका वर्ग में आयुषी राठी, अंडर-11 वर्ग में जगदलपुर के अयांश दीक्षित ने पहला स्थान पाया। वेदांत शुक्ला दूसरे और सिद्धार्थ राव तीसरा स्थान पाया।
बालिका वर्ग में बृष्टि साहा ने शानदार प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बस्तर एसपी शलभ कुमार सिन्हा थे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि बस्तर अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। यह आयोजन साबित करता है कि बस्तर की नई पीढ़ी अब बंदूक नहीं, बुद्धि की ताकत से पहचान बना रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button