Chhattisgarh

विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Share

विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर ROLBOL Raipur Blaze की टीम ने ITSA Hospital के सहयोग से रविवार को महिला स्वास्थ्य विषय पर एक विशेष टॉक शो का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक बनाना तथा समाज में प्रचलित मिथकों और भ्रांतियों को दूर करना था। इस अवसर पर कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. जयेश शर्मा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुषमा नायक तथा AIIMS रायपुर की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. शालिनी देवांगन ने मासिक धर्म स्वच्छता, सर्वाइकल कैंसर, एचपीवी (HPV) वैक्सीनेशन और महिला स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर वैज्ञानिक एवं तथ्यात्मक जानकारी साझा की। विशेषज्ञों ने मासिक धर्म से संबंधित मिथकों और गलत धारणाओं को दूर करते हुए सही जानकारी प्रदान की तथा सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम, समय पर जांच और एचपीवी वैक्सीन के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तर सत्र और स्वास्थ्य जागरूकता क्विज़ का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ROLBOL Raipur Blaze की चेयरपर्सन नेहा शल्मन ने कहा कि महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य और जागरूकता के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम समय की आवश्यकता हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. ईशी मंड्रिक एवं डॉ. नेहा अग्रवाल ने प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर ITSA Hospital के CEO सूरज, ROLBOL के संस्थापक दर्शन सांखला, सह-संस्थापक वीरेन नागवंशी, सीमा सदानी, गुंजन गोयल, अंकित शर्मा, डॉ. पूजा वर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button