ChhattisgarhCrime

बस में चैन स्नेचिंग की शिकार हुई महिला, कोतवाली में खड़ी की गाड़ी

Share

बलौदाबाजार-भाटापारा। भाटापारा से बलौदा बाजार आ रही राधेश्याम बस सर्विस की बस में एक महिला चैन स्नैचिंग का शिकार हो गई। गले से सोने की चैन गायब होने का अहसास होते ही महिला ने कंडक्टर से शिकायत की। इस पर कंडक्टर ने यात्री सहित बस को कोतवाली थाना में खड़ा कर दिया। जहां पुलिस संदिग्ध यात्रियों से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला टाकेश्वरी साहू भाटापारा से अपने मायके ग्राम रवान के लिए बस में सवार हुई थी। . ग्राम रवान में जब वह उतरने जा रही थी तभी उसको अहसास हुआ कि उसके गले से सोने की चैन गायब है। उसने कंडक्टर दीपक ठाकुर से शिकायत की, इस पर कंडक्टर ने बस को कोतवाली थाने ले जाकर खड़ा कर दिया और पुलिस को सूचना दी।
पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने बस में बैठे यात्रियों की जांच कर उनके नाम-पते नोट किया। संदिग्ध महिलाओं से पूछताछ कर रही है। कोतवाली थाना प्रभारी लखेश केंवट ने बताया कि राधेश्याम बस सर्विस की बस भाटापारा से बलौदा बाजार आ रही थी, इसी दौरान एक महिला यात्री चैन स्नैचिंग का शिकार हुई है। महिला की शिकायत पर जांच कर संदिग्ध महिलाओं से पूछताछ की जा रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button