Chhattisgarh

कोरबा में रिश्वत लेते पटवारी का वीडियो वायरल 5 हजार की मांग, एसडीएम ने किया निलंबित

Share

कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के पसान तहसील अंतर्गत पिपरिया हल्के में एक पटवारी द्वारा किसान से रिश्वत लेने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जानकारी के अनुसार, पटवारी विनोद अग्रवाल ने जमीन का वन पट्टा ऑनलाइन कराने के लिए 5 हजार रुपये और फौती नामांतरण के लिए 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। मजबूर किसान ने रिश्वत देते समय गुप्त रूप से वीडियो बना लिया, जिसमें पटवारी को टेबल के नीचे नोट गिनते हुए देखा जा सकता है। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लिया और पोड़ी उपरोड़ा एसडीएम मनोज कुमार बंजारे ने कार्रवाई करते हुए पटवारी विनोद अग्रवाल को निलंबित कर दिया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button