Chhattisgarh

पार्षदों ने कार्यालय में जड़ा ताला, अध्यक्ष के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

Share

अकलतरा नगर पालिका में एक बार फिर अध्यक्ष और पार्षदों के बीच विवाद की स्थिति बन गई है, जहां पार्षदों ने नगर पालिका कार्यालय में ताला जड़कर निर्दलीय अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और मुख्य गेट के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। यह विवाद तीन दिन पहले हुई सामान्य सभा की बैठक के दौरान शुरू हुआ था, जब अध्यक्ष दीप्ती रोहित सारथी और पार्षदों के बीच तालाब गहरीकरण और प्लेसमेंट कर्मचारियों के मुद्दे को लेकर तीखी बहसबाजी हुई थी, जिसके बाद अध्यक्ष बैठक छोड़कर चली गई थीं। आज दोबारा बुलाई गई बैठक से पहले ही आक्रोशित पार्षदों ने भीषण गर्मी के बीच कार्यालय में ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिसमें भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के पार्षद शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button