Chhattisgarh

बलौदाबाजार में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई 10 किलो से ज्यादा नशे का सामान बरामद, दो गिरफ्तार

Share

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के तहत असामाजिक तत्वों, अवैध महुआ शराब बनाने वालों, जुआ-सट्टा और गांजा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में लवन थाना क्षेत्र में पुलिस ने बाइक से गांजा तस्करी कर रहे दो आरोपियों लखन वर्मा और मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति बाइक पर गांजा लेकर जा रहे हैं, जिसके बाद घेराबंदी कर उन्हें रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पिट्ठू बैग से 10.204 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पल्सर बाइक और दो मोबाइल भी जब्त किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button