ChhattisgarhCrime
वेदांता पावर प्लांट का बायलर फटा, तीन मजदूरों की मौत, दो दर्जन से ज्यादा गंभीर
सक्ती। ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 3 मजदूरों की मौत हो गई है। इस घटना में दो दर्जन से ज्यादा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना डभरा थाने क्षेत्र की है। हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल मजदूरों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, इससे मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
इस घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।







