Chhattisgarh

मुहर्रम पर रायपुर में बदली यातायात व्यवस्था, कई मार्गों पर डायवर्जन लागू

Share

रायपुर में आज हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मुहर्रम का पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान शहर में ताजिया जुलूस निकाले जाएंगे, जिसे देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। दोपहर करीब 2 बजे से कई इलाकों से ताजिया जुलूस निकलेंगे, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए रात 10 बजे चौबे कॉलोनी स्थित कर्बला तालाब में समाप्त होंगे। राजातालाब, मोमीन पारा, अमीन पारा, छोटापारा, बैजनाथपारा, नेहरू नगर, संजय नगर और टिकरापारा सहित कई क्षेत्रों में यातायात प्रभावित हो सकता है। पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। जुलूस के दौरान जीई रोड पर शास्त्री चौक से चौबे कॉलोनी तक कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी और ट्रैफिक को दूसरे रास्तों की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button