Chhattisgarh

GST चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 76 करोड़ की फर्जी बिलिंग मामले में कारोबारी गिरफ्तार

Share

राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी) ने कर चोरी और फर्जी बिलिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजनांदगांव की मैसर्स आदेश्वर ट्रेड लिंक के संचालक आदेश्वर चौरड़िया को गिरफ्तार किया है। विभागीय जांच में सामने आया कि फर्म ने पिछले छह महीनों में करीब 76 करोड़ रुपये का लेन-देन केवल कागजों पर दिखाया और 8.22 करोड़ रुपये की संदिग्ध इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ लेकर शासन को राजस्व हानि पहुंचाने का प्रयास किया। जांच में यह भी पता चला कि पश्चिम बंगाल की संदिग्ध फर्मों से बिना वास्तविक माल खरीदे फर्जी बिलों के जरिए आईटीसी का लाभ लिया गया और अन्य करदाताओं को भी इसका फायदा पहुंचाया गया। विभाग के अनुसार यह पूरा मामला फर्जी बिलिंग और बोगस आईटीसी नेटवर्क से जुड़ा है। मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बैंक खातों, ई-वे बिल, परिवहन दस्तावेजों और अन्य संबंधित फर्मों की भूमिका की विस्तृत जांच जारी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button