ChhattisgarhCrime

स्कूटी सवार 3 ने रास्ता पूछने के बहाने वृद्धा से की छिनतई

Share

दुर्ग। वृद्ध महिला से रास्ता पूछने के बहाने स्कूटी सवार तीन ने गले में पहनी माला छीनकर भाग निकले। इसकी शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 304 (2 ) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने वृद्धा के गले से मोती माला जिसमें सोने की दो पत्ती व दो गेहूं दाना गुथा हुआ था। इसको झपटकर स्कूटी सवार आरोपी भाग निकले।
प्रार्थी अमित कुमार पटेल ट्रांसपोर्टिंग का काम करता है। 15 अप्रैल की सुबह 6 बजे उसकी दादी मुन्नीबाई पटेल घर से आरती टेंट हाउस के पास प्रार्थी के चाचा के घर जा रही थी। थक जाने के कारण वह रास्ते में बैठी हुई थी। उसी समय एक स्कूटी पर सवार तीन अज्ञात आरोपी आए। एक लड़के ने वृद्धा के पास आकर उरला जाने का रास्ता पूछा। इसके बाद आरोपियों ने गले में पहने लाल रंग के मोती माला जिसमें सोने का दो पत्ती एवं दो गेहूं दाना लगा हुआ था, जिसकी कीमत 20,000 रुपए थी। झपटकर खींचकर भाग निकले।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button