Chhattisgarh

परमेश्वरी धाम मंदिर में चोरी से हड़कंप, दानपेटी और भगवान के आभूषण लेकर फरार हुए चोर

Share

महासमुंद जिले के पिथौरा स्थित प्रसिद्ध परमेश्वरी धाम मंदिर में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने मंदिर परिसर में घुसकर दानपेटी तोड़ दी और उसमें रखी नगदी के साथ भगवान के सोने-चांदी के आभूषण भी चोरी कर लिए। मंदिर प्रबंधन और पुजारी के अनुसार, चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। घटना का पता सुबह उस समय चला, जब पुजारी और श्रद्धालु पूजा के लिए मंदिर पहुंचे। इसके बाद मामले की सूचना पिथौरा थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button