ChhattisgarhRegion

नारायणी बहुभाषी संग्रहालय ने लगाई विभिन्न भाषा की रामायण व समाचार पत्रों की प्रदर्शनी

Share

रायपुर। प्रेस क्लब रायपुर के द्वारा राम मंदिर स्थित सुन्दर भवन एवं छत्तीसगढ़ मित्र तथा कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में बैरन बाजार स्थित आशीर्वाद भवन में हिन्दी पत्रकारिता दिवस 30 मई पर विभिन्न आयोजन किये गये। इन दोनों ही आयोजनों में नारायणी बहुभाषी संग्रहालय ने 30 से अधिक भाषाओं के समाचार पत्रों, 20 से अधिक भाषाओं में प्रकाशित रामायण की प्रदर्शनी लगाई।

नारायणी बहुभाषी संग्रहालय ने लगाई विभिन्न भाषा की रामायण व समाचार पत्रों की प्रदर्शनी
संग्रहालय के राजेंद्र ओझा ने बताया कि इस प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ी, संस्कृत, हरियाणवी, गढ़वाळी, खासी, उर्दू, कोंकणी, कन्नड़, पंजाबी, बोडो, ओडिय़ा, मराठी, मलयालम, गुजराती, सिंधी, असमिया, डोगरी, किरातराई, भूटिया, लिम्बु, तिब्बतन भोटी, मंगर, तमांग, सुनुवार (मुखिया), गुरुंग, लेप्चा, शेरपा, नेपाली सहित अमेरिका, नीदरलैंड, चेकोस्लोवाकिया, जर्मनी, थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया आदि देशों के समाचार पत्र भी प्रदर्शित किए गए थे।
रामायण प्रसार परिशोध प्रतिष्ठान अंबाला के द्वारा हिन्दी – अंग्रेजी सहित हरियाणवी , डोगरी, नेपाली, छत्तीसगढ़ी, सिंधी देवनागरी लिपि, असमिया, रवांल्टी, ब्रज, स्पैनिश, मराठी, तेलुगु, पंजाबी, मिसिंग, ओडिय़ा, मलयालम, अंगिका, कार्बी आदि भाषाओं में प्रकाशित वाल्मीकि रामायण के संक्षिप्त कथा सार को भी प्रदर्शित किया गया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button