Chhattisgarh

हाईकोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग को परीक्षा आयोजित करने का अधिकार दिया

Share

हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला देते हुए हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के प्राइवेट स्कूलों में 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन स्कूल शिक्षा विभाग को सौंप दिया है। प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने इस आदेश को चुनौती दी थी, लेकिन हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी। इस फैसले के बाद प्रदेश के लगभग 6200 निजी स्कूलों में परीक्षा अब सीधे स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित की जाएगी। इस कदम को फर्जी या बिना मान्यता संचालित सीबीएसई स्कूलों के लिए करारा झटका माना जा रहा है, जो पहले अपने आप को सीबीएसई से जुड़ा बताकर एडमिशन लेते थे। सरकार के इस कदम से परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी और स्कूलों की वास्तविक स्थिति सामने आएगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button