ChhattisgarhCrimeRegion

कोंडागांव में पेट दर्द व दस्त से महज चार घंटे के भीतर दो भाई-बहन की हुई मौत

Share

कोंडागांव। जिले के बड़े राजपुर तहसील के ग्राम पंचायत किबड़ा में पेट दर्द एवं दस्त की शिकायत के बाद महज चार घंटे के भीतर दो सगे भाई-बहन की मौत हो गई है ।
मिली जानकारी के अनुसार जब कलेश्वरी शोरी (17), चैतन शोरी (14) और कुमारी चिंता शोरी (12) को अचानक पेट दर्द और दस्त की शिकायत हुई। परिजनों ने स्थानीय स्तर पर इलाज कराया, लेकिन कोई राहत नही मिलने पर जिला अस्पताल कोंडागांव ले जाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान छोटी बहन चिंता शोरी की हालत में सुधार होने पर उसे घर पर छोड़ दिया गया, जबकि कलेश्वरी और चैतन को इलाज के लिए ले जाया गया। रास्ते में ग्राम बड़बतर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने का प्रयास किया गया, जहां डॉक्टरों ने कलेश्वरी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसका शव घर भेज दिया गया। चैतन को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ घंटों बाद उसकी भी मौत हो गई। दो भाई-बहन की मौत के बाद आज बुधवार को दोनो का एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया, महज चार घंटे के भीतर दो भाई-बहन की हुई मौत से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button