ChhattisgarhCrime

लोकसेवा केंद्र की आड़ में ठगी, 26 गिरफ्तार

Share

रायगढ़। मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर सक्रिय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश साइबर पुलिस ने किया है। पुलिस ने 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
साइबर पुलिस ने निधि परिवहन केन्द्र और श्रीमती शांति देवी शिक्षा सोसायटी केन्द्र में संचालित अवैध गतिविधियों का भंडाफोड़ करते हुए केंद्र संचालकों सहित कार्यालय में कार्यरत युवतियों सहित कुल 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों के विरुद्ध संगठित अपराध, धोखाधड़ी, कूट रचना एवं आईटी एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने टीम को लीड करते हुए एडिशनल एसपी अनिल सोनी, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, साइबर व महिला थाने की संयुक्त टीम के साथ दरोगापारा स्थित दोनों केंद्रों पर छापेमारी की। जहां आरटीओ संबंधी कार्य के नाम पर मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म के जरिए देशभर के लोगों से ठगी करने का खुलासा हुआ। इस दौरान
एसडीएम रायगढ़ एवं आरटीओ अधिकारी भी मौजूद थे। केंद्र में बाहरी रूप से लाइसेंस व दस्तावेज बनाने का कार्य किया जाता था। जबकि अंदर फर्जी दस्तावेज तैयार करने, वीडियो एडिटिंग और कॉल सेंटर संचालित कर युवतियों के माध्यम से लोगों को शादी के नाम पर फंसाकर पैसे वसूले जाते थे। गिरोह फर्जी जीमेल आईडी, मोबाइल नंबर और यूट्यूब चैनल के माध्यम से नकली प्रोफाइल तैयार कर संपर्क किया जाता था। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस, मीटिंग फीस और अन्य बहानों से यूपीआई के जरिए रकम वसूली जाती थी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के लिखित आवेदन पर धारा 319 (2), 336 (3), 336(4), 338, 340(2), 61 (2), 112(2), 316(2) 318(4) BNS एवं आई टी एक्ट की धारा 66C, 66D के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button