Politics

मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित हाथों में है: बृजमोहन अग्रवाल

Share

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन से छत्तीसगढ़ लगातार प्रगतिपथ पर अग्रसर है।
सरकार की सकारात्मक नीतियों और सुरक्षित भविष्य को लेकर बड़ी संख्या में लोग भाजपा में प्रवेश कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के समक्ष बड़ी संख्या में सरपंच, पंच, पंचायत सदस्य, विभिन्न समाज प्रमुख और गणमान्य लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया।

श्री अग्रवाल ने कहा कि भाजपा एक पार्टी नहीं परिवार है जिसके लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है। कांग्रेस शासनकाल में देश भ्रष्टाचार , अपराध और आतंकवाद का बोलबाला था। जनता में निराशा और भय का माहौल था। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार तरक्की कर रहा है 2047 तक भारत विकासशील से विकसित भारत बन जाएगा। साथ ही विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया। है। देश की मैं भी पहले से ज्यादा सुरक्षित है। मोदी जी इस विश्व गुरु बनाने के लिए वचनबद्ध है और इस दिशा में काम कर रहे हैं।

लोग पार्टी की विचारधारा और सरकार के कामों से प्रभावित होकर भाजपा में आ रहे हैं। उनका पार्टी में खुले दिल से स्वागत है।
अग्रवाल ने यह भी कहा की कांग्रेस अब डूबती नांव है। उसमे कोई सवार नहीं होना चाहता है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button