ChhattisgarhRegion
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में 34 पुलिस कर्मियों के हुए तबादले

रायपुर। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने विभागीय व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 34 पुलिस कर्मियों के तबादले के आदेश जारी कर दिए है। जारी आदेश के अनुसार उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों का विभिन्न थाना क्षेत्रों और क्राइम ब्रांच के बीच स्थानांतरण किया गया है।







