ChhattisgarhRegion

कृषि विवि में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए द्वितीय चरण की ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रारंभ

Share

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कृषि अभियांत्रिकी संकाय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 में बी.टेक (कृषि अभियांत्रिकी) एवं बी.टेक (खाद्य प्रौद्योगिकी) पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में उपलब्ध रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु द्वितीय चरण ऑनलाइन काउंसिलिंग आयोजित की जा रही है। प्रवेश प्रक्रिया विश्वविद्यालय के प्रवेश नियम-2026 के अनुसार संपन्न की जाएगी।
द्वितीय चरण की ऑनलाइन काउंसिलिंग हेतु ऑनलाइन पंजीयन एवं दस्तावेज अपलोड की प्रक्रिया 1 से 10 तक संचालित रहेगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट आईजीकेवी.एसी.ईन पर उपलब्ध ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल के माध्यम से साइन अप कर लॉग इन करें तथा ऑनलाइन आवेदन पत्र भरकर निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण करें। पात्र अभ्यर्थियों की प्रावीण्य सूची 14 अगस्त को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी।
द्वितीय चरण की काउंसिलिंग पीईटी- के अभ्यर्थियों के लिए 17 अगस्त , जेईई-मेन्स- के अभ्यर्थियों के लिए 18 अगस्त , 12वीं (गणित समूह) के मेरिट अभ्यर्थियों के लिए 19 अगस्त तथा अन्य राज्य के पात्र अभ्यर्थियों के लिए से स्वामी विवेकानंद कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कृषि अभियांत्रिकी संकाय, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में आयोजित की जाएगी।
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे ऑनलाइन पंजीयन करने से पूर्व विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध विज्ञापन, प्रवेश विवरणिका, ऑनलाइन पंजीयन दिशा-निर्देश, ऑनलाइन काउंसिलिंग दिशा-निर्देश, शुल्क विवरण, प्रथम चरण की काउंसिलिंग के उपरांत रिक्त सीटों की स्थिति तथा प्रवेश हेतु आवश्यक दस्तावेजों की सूची का सावधानीपूर्वक अध्ययन कर लें। काउंसिलिंग में सम्मिलित होते समय सभी आवश्यक मूल दस्तावेज, स्वप्रमाणित छायाप्रतियाँ तथा निर्धारित प्रवेश शुल्क साथ लाना अनिवार्य होगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button