संत ज्ञानेश्वर स्कूल के प्राइमरी के छात्रसंघ पदाधिकारियों ने ली शपथ

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय (एसडीवी) के प्राइमरी के छात्रसंघ का शपथ ग्रहण समारोह स्कूल परिसर में आयोजित किया गया। हाउस प्रिफेक्ट के साथ एजुकेशन मिनिस्टर को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने हंड्रेड परसेंट अटेंनडेंस और हंड्रेड परसेंट रिजल्ट आने पर पारितोषिक देने का वादा बच्चों से किया।
शिक्षिका अपर्णा आठले ने बताया कि ब्लू हाउस से प्रिफेक्ट मोक्ष साहू, शौर्य प्रताप सिंह, हाउस मिस्ट्रेस अंजलि महाजन गुप्ता, ग्रीन हाउस से प्रिफेक्ट राघव पांडे, दिव्या कोठारी, हाउस मिस्ट्रेस रेणुक शुक्ला, रेड हाउस के प्रिफेक्ट ऋषि चड्डा, रश्मि साहू, हाउस मिस्ट्रेस श्वेता चौधरी, यलो हाउस से प्रिफेक्ट उत्कर्ष यादव, गुंजन ढगे, हाउस मिस्ट्रेस प्रीति तिवारी ने शपथ ली। उप प्राचार्य राहुल वोडि़तेलवार, वरिष्ठ शिक्षक अखिल खरे, हायर सेकंडरी इंचार्ज तृप्ति अग्निहोत्री, मिडिल इंचार्ज सुनिधि रोकड़े ने सभी को शपथ दिलाई।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका विनिता सुंदरानी ने किया। चारों हाउस की संपूर्ण जानकारी एवं उनकी जिम्मेदारियों के बारे में स्नेहा महाजन ने बताया। कार्यक्रम के समापन में शिक्षिका सुदेवी विश्वास ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मेघा जैन, रोशन सिंह राजपूत, विवेक सिंह राजपूत एवं अन्य शिक्षकों की उपस्थिति रही।







