ChhattisgarhRegion

डिप्टी कमिश्नर बनना चाहती हैं 10वीं की टॉपर संध्या

Share

रायपुर। महासमुंद जिले के सरायपाली विकासखंड स्थित एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुदा की 10वीं की छात्रा ने संध्या नायक ने 600 में से 594 अंक प्राप्त कर 98.3 प्रतिशत अंक लाकर पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान हासिल किया। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद पत्रकारों से सक्षिप्त चर्चा में कहा कि नियमित पढ़ाई, आत्मविश्वास और निरंतर अभ्यास उनकी सफलता का मुख्य कारण रहा। वे बिना कोचिंग किए यह सफलता हासिल की और इसका श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उनका सपना है कि वे डिप्टी कमिश्नर बनकर राज्य और देश की सेवा करना चाहती है।
संध्या नायक के पिता जितेंद्र नायक ने इस सफलता के लिए स्कूल के शिक्षकों का धन्यवाद दिया क्योंकि उनके बिना उनकी बेटी पूरे छत्तीसगढ़ टॉप टेन में हासिल नहीं कर पाती, उनके टीचरों को पूरा यकीन था कि संध्या जरुर टॉप टेन में स्थान हासिल करेगी और यह परिणाम बताता है कि टीचरों ने उनकी बेटी के साथ क्लास के अन्य छात्र-छात्राओं पर कितना ध्यान दिया होगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button