ChhattisgarhRegion

श्री शंकराचार्य आश्रम बोरिया कला गौ सेवा केंद्र में लक्ष्मण मिश्रा ने किया गौ दान

Share

रायपुर। गौ माता ही कलयुग में एकमात्र साधन है जो हमें जीवन भर ऊर्जा दे कर पालती है वहीं दूसरे लोक में जाने पर वैतरणी पार करा सभी कष्टों से मुक्ति दिलाती हैं । उक्त बातें दंडी स्वामी डॉ इंदुभवनंद जी महराज ने श्री शंकराचार्य आश्रम में चातुर्मास पर सरयू पारीण ब्राह्मण सभा के वरिष्ठ सदस्य श्री लक्ष्मण मिश्रा द्वारा गौ दान के अवसर पर कही।
सरयू पारीण ब्राह्मण सभा के वरिष्ठ सदस्य एवं युवा इकाई के अध्यक्ष बैद्यनाथ मिश्रा के पिता लक्ष्मण मिश्रा ने दो गौ माता को श्री शंकराचार्य आश्रम बोरिया कला द्वारा स्थापित किए जा रहे गौ सेवा केंद्र में दंडी स्वामी डॉ इंदुभवनंद महराज को संकल्प ले दोनों गौ माता की पूजा अर्चना कर फल गुड मिष्ठान खिला गौ दान किया। इस अवसर पर महााज ने सभी उपस्थित जनों को गौ महत्ता एवं गौ सेवा से अवगत कराया।गौ माता हमारी संस्कृति की पहचान है , इनका संरक्षण एवं संवर्धन दोनों ही आवश्यक है, इनमें 33करोड़ देवताओं का वास होता है,जिस घर में गौमाता का वास होता हैं वहां दरिद्रता नहीं रहती एवं उस घर में देवताओं की कृपा रहती है।
इस अवसर पर बोरिया कला आश्रम के प्रमुख व्यवस्थापक एवं गौ आश्रम के संचालक मदन मोहन उपाध्याय (सी ए)डॉ सुरेश शुक्ला अध्यक्ष सरयूपरिण ब्राह्मण सभा एवं पदाधिकारी राजेंद्र शर्मा, प्रमोद शर्मा,प्रवीण चौबे , विजयधर दीवान, शिवम् त्रिपाठी,आषीश मिश्रा अंकुश शुक्ला,चन्द्रशेखर द्विवेदी एवं लक्ष्मण मिश्रा के परिजन हर्ष मिश्रा, श्रषि मिश्रा, सीमा मिश्रा, शशि मिश्रा आस्था मिश्रा, आन्या मिश्रा उपस्थित थे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button