Chhattisgarh

स्टंटबाजी और तेज रफ्तार पर रायपुर पुलिस का संदेश, सुरक्षित ड्राइविंग की अपील

Share

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और लापरवाह ड्राइविंग व स्टंटबाजी पर रोक लगाने के लिए एक भावुक वीडियो जारी किया है। वीडियो के जरिए युवाओं को संदेश दिया गया है कि परिवार हमेशा उनकी सुरक्षित वापसी का इंतजार करता है, किसी अनहोनी की खबर का नहीं। वीडियो में दिखाया गया है कि एक युवक के 18वें जन्मदिन पर परिवार उसके लिए सरप्राइज की तैयारी करता है, लेकिन तभी पिता के पास उसके एक्सीडेंट की खबर आ जाती है और खुशी का माहौल पलभर में मातम में बदल जाता है। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि कुछ मिनट के रोमांच या खुद को कूल दिखाने के लिए अपनी और दूसरों की जिंदगी खतरे में न डालें। कमिश्नरेट ने कहा कि असली बहादुरी सड़क पर स्टंट करने में नहीं, बल्कि यातायात नियमों का पालन करने और जिम्मेदारी से वाहन चलाने में है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि धीरे चलें, सुरक्षित चलें, क्योंकि आपका परिवार आपकी मंजिल तक पहुंचने का इंतजार करता है, आपकी किसी अनहोनी की खबर का नहीं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button