Chhattisgarh

धमतरी में थाना प्रभारी और युवक के बीच बहस का वीडियो वायरल, पुलिस पर मारपीट के आरोप

Share

धमतरी के अर्जुनी थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी और एक युवक के बीच हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला ग्राम मुजगहन के पास का बताया जा रहा है, जहां बीती रात करीब 1 से 1:30 बजे रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने एक युवक को उसकी पत्नी और बच्चे के साथ मोटरसाइकिल पर रोककर पूछताछ की। इसी दौरान वाहन के कागजात और स्थिति को लेकर विवाद बढ़ गया और बहस की स्थिति बन गई। वीडियो में युवक पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए नजर आ रहा है, जबकि पुलिस ने इस आरोप से साफ इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि युवक की पहचान और दस्तावेजों में असंगति पाई गई थी और वह स्थानीय निवासी नहीं है, जिसकी वजह से पूछताछ की गई। वहीं पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिस क्षेत्र में यह घटना हुई वहां पहले भी लूटपाट और चाकूबाजी जैसी घटनाएं हो चुकी हैं, इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर चेकिंग की जा रही थी। मामले में सूरज सिंह परिहार ने बताया कि वायरल वीडियो में दो अलग-अलग पक्षों के दृश्य सामने आए हैं, जिसके आधार पर संबंधित पुलिस कर्मियों को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button