
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को अयोध्या पहुंचकर श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान राम लला के दर्शन किए। द्रौपदी मुर्मू ने मंदिर में राम लला की आरती भी की। राम मंदिर बनने के बाद राष्ट्रपति का यह पहला अयोध्या दौरा है। राष्ट्रपति भवन ने एक्स हैंडल पर बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्री हनुमान गढ़ी मंदिर, अयोध्या में दर्शन किए और पूजा की।
